फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा डालने पर मुफ्त मिलेगा मोबाइल रिचार्ज, पेट्रोल-डीजल

Tue, 14 Jun 2016 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फ्री में रीचार्ज होगा मोबाइल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर निगम या उसकी कार्यदायी संस्था को कूड़ा देने पर आपको यूजर चार्ज देना होता था, लेकिन अब कूड़ा निजी कंपनी की मशीन में डालने पर आपको मोबाइल रिजार्च, डाटा कूपन, पालतू जानवरों का खाना, पेट्रोल-डीजल कूपन, मिनरल वाटर मिलेगा। 
विज्ञापन


शुरुआत में शहर में 25 जगहों पर ऐसी मशीने लगाई जाएंगी। केंद्र सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन में इस इनोवेशन उपयोग के लिए नगर निगम को आदेश दिया है। यह इनोवेशन एक निजी कंपनी प्यूगडॉन एशिया ने पेटेंट कराया है। 

इसके बाद मोबाइल रिचार्ज, डाटा कूपन जैसे ऑफर  मिलेंगे। पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण ने बताया कि 10 साल तक इनके उपयोग के एवज में प्रति मशीन 6,000 रुपये चार्ज हर माह निगम को देना है। 
विज्ञापन


फायदे का आकलन करने के बाद फैसला लिया जाएगा। खुद मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन प्रवीण प्रकाश ने नगर निगम को पत्र लिख मशीनों का उपयोग कराने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें