फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंधक समेत तीन का निलंबन खत्म

Fri, 27 Dec 2013 09:36 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने गुरुवार को परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के द्वारा चार दिसंबर को कैसबाग बस अड्डे के निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों पर निलंबित हुए प्रबंधक समेत तीन का निलंबन खत्म करते हुए उनकी बहाली के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


जबकि क्षेत्रीय प्रबंधक को बहाल किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

गुरुवार को जिनको बहाल किया गया, उनमें सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एसके गुप्ता और रामलवट के अलावा पूर्व कैसरबाग अड्डे के प्रभारी प्रमोद कुमार त्रिपाठी शामिल हैं।

एसके गुप्ता कैसरबाग अड्डे  के पूर्व प्रबंधक हैं। जबकि रामलवट कैसरबाग डिपो के पूर्व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हैं। ये दोनो अधिकारी अभी मुख्यालय में ही अटैच किए गये।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने निरीक्षण के दौरान पाया था कि अड्डे पर पानी बोतल को 12 के बजाय 18 रुपये में बेंचा जा रहा था। इस लापरवाही पर पांच दिसंबर को क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव चौहान सहित चार को निलंबित किया गया था। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें