डॉ. बीना सिंह
- फोटो : amar ujala
चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय में संविदा शिक्षकों के भर्ती घोटाले में निलंबित कुलपति डॉ. मुन्ना सिंह की पत्नी डॉ. बीना उर्फ बीनू विक्रम सिंह ने रविवार रात खुदकुशी कर ली। डॉ. बीना पर भी भर्ती में शामिल होने के आरोप थे। हालांकि सुसाइड नोट में डॉ बीना ने खुदकुशी के पीछे बीमारी को वजह बताया है।
महानगर के न्यू हैदराबाद कॉलोनी में शालीमार एस्टेट निवासी डॉ. मुन्ना सिंह ने बताया कि काकोरी केटांढ़खेड़ा गांव में उनका पैतृक आवास है। पत्नी डॉ. बीना सिंह (45) बेटे के संग गांव गई थीं।
रविवार शाम अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद बीना सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने नींद की गोलियों का ओवरडोज लेकर जान दे दी। डॉ. मुन्ना सिंह का कहना है कि बीना कई साल से डिप्रेशन की शिकार थीं और इसी वजह से उन्होंने जान दी है।
मैं बीमारी से तंग आ चुकी हूं...
सुसाइड नोट में बीना सिंह ने लिखा है-मैं बीमारी से तंग आ चुकी हूं, मैं किसी को परेशान नहीं करना चाहती। पुलिस मेरे बच्चे व पति को तंग न करे।