सुल्तानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 22 नवंबर की रात वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान दूल्हे की बहन समेत दो किशोरियों को अगवा करने का मामला सामने आया है। दूल्हे के पिता ने एक युवक को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों के साथ किशोरियों की खोजबीन में लगी है। अगवा किशोरियों में से एक अयोध्या की रहने वाली है।