फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार प्राइवेट हेल्थ वर्कर की मौत, परिवार में मची चीख-पुकार

Tue, 26 Nov 2024 09:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

दुर्घटना में स्वास्थ्यकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजन के मुताबिक अमित मिश्र जगदीशपुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में बतौर हेल्थ वर्कर कार्य करते थे। 
विज्ञापन
मृतक अमित मिश्र। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर डोड़ापुर गांव के पास सोमवार रात कार सवार प्राइवेट हेल्थ वर्कर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल स्वास्थ्यकर्मी को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अमेठी जिले के एक निजी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य कर्मी के रूप में कार्य करते थे। उनके निधन से परिवार में चीख-पुकार मची है।

विज्ञापन


गोसाईगंज थाना क्षेत्र दर्शन पर्शन का पुरवा निवासी अमित मिश्र (38) पुत्र स्व. सभापति मिश्र सोमवार रात कार से अयोध्या की तरफ जा रहे थे। देर रात ऋषिराज महाविद्यालय के करीब उनकी कार को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई और अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की जानकारी गोसाईगंज पुलिस को दी। परिजन भी जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में अमित को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

परिजन के मुताबिक अमित मिश्र जगदीशपुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में बतौर हेल्थ वर्कर कार्य करते थे। मृतक दो भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। बताया जा रहा है कि उनके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। अमित की मौत से पत्नी प्रिया मिश्रा, पुत्री वर्तिका का रो-रोकर बुरा हाल है। गोसाईगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि मृतक के ससुर अभय रंजन मिश्र निवासी बढ़ैयावीर, कोतवाली नगर की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। चिकित्सक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें