फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: सियार के हमले में 10 भेड़ों की मौत, गांव में मचा हड़कंप, दहशत में आए ग्रामीण व पशुपालक

Sat, 14 Sep 2024 06:15 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, करौंदीकला (सुल्तानपुर)

सार

पशुपालक भेड़ों को छोड़कर खाना खाने गए थे कि तभी सियार ने हमला कर दिया और 10 भेड़ों को मार डाला।
विज्ञापन
सियार के हमले के बाद पशुपालक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर जिले के करौंदीकला थाना क्षेत्र के सराय चतुर्भुजपुर ग्राम पंचायत के मूसेपुर गांव की बाग में शुक्रवार रात भेंड़ों के झुंड पर सियार ने हमला कर दिया। सियार के हमले में 10 भेंड़ों की मौत हो गई। घर खाना खाने गए पशुपालक जब बाग में पहुंचे तो मृत अवस्था में पड़ी भेंड़ों को देखकर वह अवाक रह गए। सुबह घटना की जानकारी पर पहुंचे पशु चिकित्सकों ने शवों का पोस्टमार्टम किया। वन विभाग की टीम ने वन्य जीव की खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। घटना से ग्रामीणों में दहशत है।

विज्ञापन

सरायचतुर्भुजपुर ग्राम पंचायत के मूसेपुर गांव के दूधनाथ पाल उनके भाई सभालाल पाल व देवराजपुर निवासी हरीलाल पाल भेंड़ पालन का व्यवसाय करते हैं। उनके पास करीब 250 भेंड़ों का झुंड है। जो एक साथ ही रहता है।

शुक्रवार रात तीनों पशुपालकों ने अपनी-अपनी भेंड़ों को मूसेपुर गांव की बाग में रोका था। रात करीब नौ बजे तीनों पशुपालक खाना खाने घर चले गए। जब वह सभी वापस लौटे तो भेंड़ों का झुंड तितर-बितर था। कुत्ते भौंक रहे थे और भेंड़ें दहशत में चिल्ला रही थीं। इसी बीच पशुपालकों की नजर अलग-अलग स्थानों पर पड़े मृत भेंड़ों के शवों पर पड़ीं। यह देखने के बाद पशुपालकों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गांव वाले भी इकट्ठा हो गए। खोजबीन पर पता चला कि 10 भेंड़ की मौत हो चुकी थी। सभी के शरीर पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैंं। घटना की जानकारी ग्रामीणों  ने पशु चिकित्सक व वन विभाग के कर्मियों को दी। पशु चिकित्सक ने मृत मवेशियों के शवों का पोस्टमार्टम किया। वन विभाग के क्षेत्रीय वनाधिकारी डीके श्रीवास्तव ने बताया कि पशुपालकों ने सियार के हमले में की जानकारी दी है। जांच में अभी वन्य जीव के बारे में पता नहीं चल सका है। उसकी खोजबीन की जा रही है। घटना के बाद से ग्रामीण व पशुपालकों में दहशत बनी है।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पूरे प्रदेश में बवाल, भाजयुमो कार्यर्ताओं ने जलाया पुतला, बोले- माफी मांगें

ये भी पढ़ें - आदमखोर होने के बाद नहीं सुधरता भेड़िया... 15 दिन अलग रखने पर भी नहीं होता कोई असर, ये है वजह
विज्ञापन


घटना के बाद सतर्क हुए ग्रामीण
सियार के हमले के समय बाग में करीब 250 भेंड़ें थीं जिसमें दूधनाथ की 125, सभालाल पाल की 70 व हरीलाल की 65 भेंड़ें मौजूद थीं। सियार के हमले में दूधनाथ पाल की चार, सभालाल पाल की पांच व हरीलाल पाल की एक भेंड़ की मौत हो गई। ग्राम प्रधान सुरेंद्र ने बताया कि भेंड़ों को घर भेजवाने की व्यवस्था की जा रही है। पूरे गांव वालों को सचेत रहने को कहा गया है। 

कैनाइन प्रजाति के जानवर ने किया हमला 
पशु चिकित्सक डॉ. योगेश पांडेय ने शवों का पीएम किया। उन्होंने बताया कि भेंड़ों की मौत कैनाइन प्रजाति के जानवर के हमले में हुई है। कैनाइन प्रजाति में कुत्ते, भेड़िये, कोयोट्स, सियार, लोमड़ियां आती हैं। स्पष्ट रूप से किस जानवर ने भेंड़ों को मारा है। यह पुष्ट नहीं किया जा सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें