इसके पहले भाजपा से गठबंधन को लेकर राजभर ने कहा कि वह भाजपा के साथ सशर्त गठबंधन करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा था कि हमने सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करने और पूर्ण शराब बंदी सहित सात सूत्री मांग रखी। अगर वो हमारी मांगों पर सहमत होते हैं तो गठबंधन करेंगे। हालांकि, बुधवार को उन्होंने सपा से गठबंधन का एलान कर दिया।