फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलला के दरबार में हाजिरी देने के बाद बोले स्वामी, नवंबर बाद शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण

Sun, 15 Sep 2019 01:19 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी रविवार सुबह रामलला के दरबार पहुंचे। सुब्रमण्यम स्वामी ने रामलला में दर्शन पूजन किया। सुब्रमण्यम स्वामी अपने जन्मोत्सव के अवसर पर अयोध्या के कांची मठ में हवन पूजन करेंगे। कारसेवक पुरम की गौशाला में गौ सेवा करेंगे। 
विज्ञापन


मानस भवन में 2:00 बजे आयोजित कार्यकर्ताओं के द्वारा सम्मान समारोह में शिरकत भी करेंगे। रामलला दर्शन के बाद भाजपा नेता डॉ सुब्रमण्यम स्वामी ने बड़ा बयान दिया। 

उन्होंने कहा कि नवंबर बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। हिंदुओं का मूलभूत अधिकार मुसलमानों की संपत्ति के अधिकार से ऊपर है।मुसलमानों का केवल साधारण अधिकार है। सुप्रीम कोर्ट भी कहता है मूलभूत अधिकार सर्वोपरि है। जब मूलभूत अधिकार और संपत्ति के अधिकार का होता है। 
विज्ञापन


राम मंदिर की अधिकांश जमीन सरकार के पास है। सरकार जमीन किसी को भी दे सकती है। सबकुछ प्री फैब्रिकेटेड है, केवल भव्यता देनी है। नवंबर बाद देश खुशियां बनाएगा। सुब्रमण्यम स्वामी के समर्थकों में जय श्रीराम के नारे लगाए। कहा राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें