उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने दरोगा भर्ती-2020 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। इसमें 200 अभ्यर्थियों का चयन उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और तीन का चयन पीएसी प्लाटून कमांडर पद पर हुआ है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक सितंबर 2026 के आदेश के अनुपालन में भर्ती बोर्ड ने परिणाम जारी किया है।
विज्ञापन
भर्ती बोर्ड के मुताबिक, कोर्ट के आदेश के बाद 138 अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए बुलाया गया था। इनमें से 129 अभ्यर्थी सफल हुए। इसके बाद 149 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया, जिसमें 123 अभ्यर्थी सफल रहे।
पहले से सफल अभ्यर्थियों को मिलाकर कुल 212 अभ्यर्थियों की मेरिट तैयार की गई। अंतिम चयन लिखित परीक्षा के नॉर्मलाइज्ड स्कोर और अभ्यर्थियों की ओर से दी गई पदों की वरीयता के आधार पर किया गया है। इसमें 203 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।