फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में खाना खाकर सोने गया दरोगा, अगले दिन जब पत्नी ने खिड़की का पर्दा उठाकर देखा तो रह गई दंग

Wed, 06 Nov 2019 03:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
दरोगा बृजेश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ में पारा के बादलखेड़ा नई बस्ती में मंगलवार को यूपी 112 के मुख्यालय में तैनात दरोगा बृजेश कुमार पचरेटा का शव कमरे के पंखे से रस्सी के सहारे लटकता मिला। इसकी सूचना दरोगा की पत्नी ने 112 नंबर पर पुलिस को दी।

विज्ञापन

पुलिस दरोगा की मौत को पारिवारिक कलह बता रही है।

पारा पुलिस के मुताबिक, लखनऊ यूपी पुलिस डायल 112 मुख्यालय में तैनात 1997 बैच के दरोगा बृजेश कुमार पचरेटा (42) मूलत: जौनपुर जिला के कानामऊ गांव के थे। वह पिछले कई सालों से पारा थाना क्षेत्र के मोहान रोड स्थित वादर खेड़ा गांव के पास की कॉलोनी में अपना मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे।

पड़ोसियों के मुताबिक, पति व पत्नी में झगड़ा होता रहता था। पुलिस के मुताबिक, शव तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। परिवार में पत्नी माया समेत बेटी प्रिया व बेटा वैभव हैं। बृजेश तीन भाई थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टी पर थे बृजेश

पत्नी माया देवी के मुताबिक, बृजेश शुक्रवार से छुट्टी पर थे। सोमवार रात नौ बजे खाना खाने के बाद वह कमरा अंदर से बंद कर सो गए। इसके बाद बाहर नहीं निकले। मंगलवार दोपहर माया ने खिड़की का पर्दा उठाकर देखा तो पति को फांसी पर झूलता पाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें