फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे का अंदर से ताला लगा लिया और जब तक मर नहीं गई, बीवी का गला दबाता रहा, क्योंकि...

Wed, 06 Nov 2019 10:45 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पत्नी का कत्ल करने वाला शख्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शख्स ने कमरे का अंदर से ताला लगा लिया और जब तक मर नहीं गई, वो बीवी का गला दबाता रहा। बाहर से लोग चीखते-चिल्लाते रहे, पत्नी बचाव के लिए तड़पती-चीखती रही, लेकिन पति को दया नहीं आई। पड़ोसी आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे, लेकिन पति ने कमरे में ताला लगा रखा था। जब तक पड़ोसी दरवाजा तोड़कर अंदर घुसते महिला की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


वारदात चंडीगढ़ में अंजाम दी गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मलोया कालोनी निवासी अनूप सिंह (26) के खिलाफ 302 (हत्या) समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि पत्नी के बच्चे नहीं हो रहे थे। इसी वजह से उसने लड़ाई-झगड़ा कर हत्या कर दी। मृतका की पहचान शीतल (25) के रूप में हुई है।

मामला मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे का है। पड़ोसियों ने बताया कि अनूप के घर से महिला की चीख पुकार सुनाई दे रही थी। आवाज सुनकर अनूप के घर भागे, वहां का हाल देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। अनूप ने अपनी पत्नी शीतल का गला दबा रखा था, जबकि वह तड़प रही थी। दरवाजा खोलने की कोशिश की तो अंदर से ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन


जब तक दरवाजे को तोड़ा जाता शीतल ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद मौके पर पुलिस बुलाकर आरोपी को उनके हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

बच्चा न होने को लेकर होते थे झगड़े

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अनूप सिंह मलोया के मकान नंबर 3651 में परिवार समेत रहता था। वह बेरोजगार है। अनूप घर में सबसे छोटा है। वर्ष 2015 में उसकी शादी सेक्टर-25 निवासी शीतल से हुई थी। उनके कोई बच्चा नहीं था। इसके चलते उनके बीच आपस में कई बार लड़ाई झगड़े भी होते रहे हैं। मंगलवार दोपहर को दोनों के बीच कुछ अनबन हुई। इस दौरान अनूप ने अंदर से कमरे में ताला लगाकर शीतल का गला दबा दिया।

परिवार नीचे वाले कमरे में था
घटना के बाद मृतक की मां ने बताया कि अनूप की तबीयत खराब थी। वह दिन में बेटे को दवा दिलाकर लाई। इसके बाद अनूप और शीतल दोनों ऊपर वाले कमरे में चले गए। थोड़ी देर बाद पता चला कि ऊपर झगड़ा हो रहा है। पुलिस ने शीतल का शव जीएमएसएच-16 के मोर्चरी में रखवा दिया है। आज पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

मौके पर पहुंची एसएसपी
मौके पर एसएसपी नीलांबरी विजय जगादले, मलोया थाना प्रभारी हरिंद्र सिंह सेखों अपने टीम के साथ पहुंचे। इसके बाद सीएफएसएल की टीम ने वहां फिंगर प्रिंट जब्त कर वीडियोग्राफी की। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें