फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलयूः बिना नैक आईडी के नहीं भर पाएंगे परीक्षा फॉर्म, इन प्रमाण पत्रों का ब्यौरा देना होगा अनिवार्य

Tue, 04 Feb 2020 05:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय अपने ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। जिन विद्यार्थियों के पास अंकपत्र नेशनल एकेडमिक डिपॉजटरी (नैड) की आईडी नहीं होगी, वे परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाएंगे। लविवि इसी सप्ताह से परीक्षा फॉर्म भरने की शुरुआत करने जा रहा है।

विज्ञापन


इस परीक्षा फॉर्म में नैड आईडी के साथ ही हाईस्कूल के प्रमाण पत्रों का ब्योरा देना भी अनिवार्य होगा। नैड आईडी न बना पाने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म के साथ ही इसे बनाने का लिंक भी मिलेगा। प्रदेश सरकार ने भी जनहित गारंटी अधिनियम के तहत नैड से जोड़ने का निर्देश दे रखा है।

इसके तहत सभी अंकपत्र ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर अपलोड होने हैं। पोर्टल पर अंकपत्र अपलोड होने के बाद विद्यार्थियों के अंकपत्र नैड की आईडी के माध्यम से कहीं से भी सत्यापित हो जाएंगे। इस काम के लिए केंद्र सरकार ने एनएसडीएल और सीडीएसल को नामित किया है। इसको ध्यान में रखते हुए लविवि ने अपने परीक्षा फॉर्म में ही नैड की आईडी की अनिवार्यता शामिल कर दी है। इसलिए परीक्षा फॉर्म भरने के लिए सभी विद्यार्थियों के पास नैड की आईडी बनाना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर सेंटर से दी गई थी आईडी बनाने की सुविधा

लखनऊ विश्वविद्यालय ने अपने सभी विद्यार्थियों को 31 जनवरी तक डिजी लॉकर के लिए आईडी बनाकर लॉग इन करने का निर्देश दिया था। इसके लिए विवि के कंप्यूटर सेंटर पर दोपहर दो बजे से शाम चार बजे के बीच जाकर मदद लेने का विकल्प भी दिया गया था। इस पर जाकर काफी विद्यार्थियों ने अपनी आईडी बनाई है। हालांकि विवि में पंजीकृत कुल विद्यार्थियों के मुकाबले यह संख्या अब भी काफी कम बताई जा रही है।

मोबाइल पर भी बना सकते हैं आईडी
नैड या फिर डिजी लॉकर की आईडी बनाने का काम विद्यार्थी मोबाइल पर भी कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें डिजी लॉकर एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद वे इस पर अकाउंट बना सकते हैं। यूजर आईडी और पासवर्ड बनाने के बाद विद्यार्थी अपने अंकपत्र परीक्षा लेने वाली संस्था के माध्यम से या फिर स्वयं स्कैन करके अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें अपने अंकपत्र हर जगह लेकर जाने की जरूरत नहीं होगी।

सरकार की ओर से विद्यार्थियों को डिजी लॉकर की सुविधा देने का निर्देश दिया गया है। इसलिए विद्यार्थियों को नैड की आईडी बनाने को कहा गया है। इस बार विवि के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म में विद्यार्थियों को नैड की आईडी भी डालनी होंगी। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अगर अभी तक उन्होंने आईडी नहीं बनाई है तो फिर जल्द बना लें। - डॉ. अंजनी कुमार मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक, लविवि
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें