सेंट्रल मेस परिसर में छात्र गतिविधियां भी होंगी
मेस संचालन से जुड़े अधिकारियों के अनुसार सेंट्रल मेस परिसर का प्रयोग आने वाले दिनों में छात्र गतिविधियों के संचालन के लिए भी किया जाएगा। कभी पोस्टर प्रतियोगिता, कभी निबंध प्रतियोगिता, कभी सांस्कृतिक तो कभी धार्मिक गतिविधियों का भी आयोजन यहां किया जाएगा। इस तरह सेंट्रल मेस को खाने के साथ नाश्ते आदि की एक कैंटीन के रूप में भी विकसित किया जाएगा, जिसका लाभ कैंटीन वाले के साथ छात्रों को भी मिलेगा।
विवि प्रशासन यह भी कवायद कर रहा है कि परिसर में छात्रसंघ भवन के पास व ओएनजीसी बिल्डिंग के सामने बंद पड़ी पुरानी कैंटीनों को दोबारा संचालित किया जाए। साथ ही पराग व अमूल के बूथ भी खोलने की कवायद चल रही है। इसके लिए अधिकारियों से चर्चा चल रही है। विवि प्रशासन के अनुसार अभी जो कैंटीन उपलब्ध हैं वह छात्रों के लिए अपर्याप्त हैं, जिसकी वजह से इनकी संख्या बढ़ाना जरूरी है।