फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विद्यार्थियों ने की अंतरिक्ष की सैर

विज्ञापन
इंदिरा गांधी प्लैनेटेरियम में फुल-डोम थ्रीडी शो का आनंद लेते विद्यार्थी।
विज्ञापन
लखनऊ। गणतंत्र दिवस पर सोमवार को इंदिरा गांधी प्लैनेटेरियम में फुल-डोम थ्रीडी शो चंद्रयान: भारत की चंद्रयात्रा का भव्य शुभारंभ किया गया। इसरो के चंद्र अभियानों की ऐतिहासिक और प्रेरणादायक यात्रा से रूबरू कराने वाले 25 मिनट के खास शो ने विद्यार्थियों व दर्शकों को अंतरिक्ष यात्रा जैसा रोमांच दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन उप्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव पंधारी यादव ने किया। नेशनल पीजी कॉलेज, वेदम वर्ल्ड स्कूल, जीजीआईसी शाहमीना, यूपीएएसी आदि संस्थानों के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने शो निशुल्क देखा। इन्हें लंच भी कराया गया। केकेसी के प्रो. कमल कुमार पांडेय, वैज्ञानिक निमिष कपूर, दिल्ली प्लैनेटेरियम के निदेशक वाई. रवि किरण, पठानी समंता, शुभेंदु पटनायक, रीजनल साइंस सिटी के पूर्व प्रमुख राज मेहरोत्रा, यूपीसीएसटी के पूर्व निदेशक अनिल यादव, लविवि की डॉ. अलका मिश्रा, चंडीगढ़ विवि के एआई विशेषज्ञ प्रो. विकास मिश्रा, रिमोट सेंसिंग विशेषज्ञ डॉ. संघर्ष राव मौजूद रहे।

इंदिरा गांधी प्लैनेटेरियम में फुल-डोम थ्रीडी शो का आनंद लेते विद्यार्थी।

इंदिरा गांधी प्लैनेटेरियम में फुल-डोम थ्रीडी शो का आनंद लेते विद्यार्थी।

इंदिरा गांधी प्लैनेटेरियम में फुल-डोम थ्रीडी शो का आनंद लेते विद्यार्थी।

इंदिरा गांधी प्लैनेटेरियम में फुल-डोम थ्रीडी शो का आनंद लेते विद्यार्थी।

इंदिरा गांधी प्लैनेटेरियम में फुल-डोम थ्रीडी शो का आनंद लेते विद्यार्थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें