फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यूपी, सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड के 10वीं व 12वीं के छात्र छह विधाओं में दिखाएंगे हुनर

Sun, 22 Sep 2024 07:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से कला उत्सव का आयोजन 28 सितंबर को किया जाएगा। इसमें 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी शामिल होंगे। यूपी, सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड के बच्चों को मंच पर छह विधाओं में हुनर दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन



संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. प्रदीप कुमार ने आयोजन की सभी तैयारियों की समीक्षा की। इसमें लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, उन्नाव और रायबरेली के बच्चे शामिल होंगे। इसका अयोजन पायनियर इंटर कॉलेज एल्डिको उद्यान में सुबह आठ बजे से होगा। मंडलीय नोडल की भूमिका आकांक्षा पाठक निभाएंगी।

मंच पर दिखेंगी ये छह विधाएं

- गायन, वादन, नृत्य, थिएटर, दृश्य कला व पारंपरिक कहानी वाचन।


जिलास्तरीय परिणाम आ चुके
कला उत्सव में सभी बोर्ड के 10वीं व 12वीं के ऐसे बच्चे शामिल होंगे, जो जनपद स्तर पर प्रदर्शन कर चुके हैं। मंडल के सभी छह जिलों से उनके जिला स्तरीय कला उत्सव के परिणाम भी आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. दिनेश कुमार, मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें