फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता को धमकी भरी कॉल की

Sun, 22 Sep 2024 07:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता रमेश कुमार मंडल ने अज्ञात पर उन्हें धमकी भरी कॉल करने और मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। मामले में शुक्रवार को हुसैनगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

मानकनगर के आरडीएसओ कॉलोनी निवासी रमेश कुमार चारबाग में कार्यरत हैं। उनके मुताबिक दो सितंबर को वह दफ्तर में काम कर रहे थे। दोपहर करीब एक बजे उनके पास कॉल आई। इसे रिसीव करते ही युवक गाली-गलौज और हत्या करने की धमकी देने लगा। फिर कॉल काट दी। इसी तरह तीन दिन और चार अलग-अलग नंबरों से कॉल और मैसेज कर धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें