फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 23 राज्यों के छात्र आज देंगे बीएनए की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
23 राज्यों के छात्र आज देंगे बीएनए की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
लखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी में परास्नातक में दाखिला लेने के लिए प्रवेश परीक्षा का पहला चरण मंगलवार से शुरू हो रहा है। इसके तहत पहले दिन 23 राज्यों के 300 से ज्यादा छात्र लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। इसके बाद उनके ऑडिशन शुरू होंगे।
विज्ञापन

भारतेंदु नाट्य अकादमी के निदेशक बिपिन कुमार ने बताया कि प्रवेश परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रवेश परीक्षा का पहला चरण 10 जून से शुरू हो रहा है जो 12 जून तक चलेगा। पहले दिन मंगलवार को सुबह 10 बजे सभी विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद उसी दिन 12 बजे से ऑडिशन शुरू हो जाएंगे। ये ऑडिशन तीन दिन लगातार चलेंगे। पहले चरण की परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को ही दूसरे चरण में मौका दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा का दूसरा चरण 13 जून से 15 जून तक चलेगा। इसमें सफल होने वाले परीक्षार्थियों को ही नाट्य कला में परास्नातक कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें