फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू: स्टूडेंट्स को वीसी के नाम से मिल रहे प्रमोट किए जाने के फर्जी मेल

Fri, 26 Jun 2020 04:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एकेटीयू
विज्ञापन
एक तरफ जहा कोरोना संक्रमण की वजह से सेमेस्टर परीक्षाओं को स्थगित करने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जा रही है। वहीं, कुछ शरारती तत्व अब डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) के स्टूडेंट्स को कुलपति व प्रति कुलपति के नाम से विद्यार्थियों को प्रमोट करने का फर्जी मेल भेज रहे हैं।
विज्ञापन


अब विवि ने इसका खंडन किया है। विवि प्रशासन को हाल में कॉलेजों ने बताया कि काफी स्टूडेंट्स बता रहे हैं कि उन्हें मेल के माध्यम से सूचित किया गया है कि प्रमोट कर दिया गया है। इसके लिए स्टूडेंट्स अब कॉलेज में संपर्क कर रहे हैं। खास बात यह है कि ये मेल सीधे वीसी और प्रो वीसी के नाम से भेजी गई है।

इस पर प्रति कुलपति प्रो. विनीत कंसल ने एक नोटिस जारी कर कहा कि फर्जी ई-मेल आईडी व अन्य माध्यम से भ्रम फैलाया जा रहा है। विवि के स्टूडेंट्स इस तरह की सूचनाओं से सतर्क रहें। विवि की परीक्षा से जुड़ी कोई भी अपडेट जानकारी विवि की वेबसाइट aktu.ac.in पर ही मिलेगी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राज्यपाल, सीएम को भेजा ज्ञापन

एकेटीयू के स्टूडेंट्स को कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रमोट करने के लिए कुछ छात्रों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी आदि को ज्ञापन भेजा है। इसमें स्टूडेंट्स ने कहा है कि एकेटीयू में काफी छात्र अन्य प्रदेशों के हैं, जिनको बाहर से यात्रा कर आने में और फिर यहां रहने में संक्रमण का खतरा है।

इसी तरह प्रदेश में भी स्टूडेंट्स को परीक्षा के लिए 30-40 किलोमीटर रोज यात्रा करनी होगी, जो उनके स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें