लखनऊ। गाजीपुर में अरावली मार्ग पर शनिवार शाम तेज रफ्तार डेमो कार कई वाहनों से टकरा गई। हादसे में दंपती घायल हो गए। वहीं, उनके तीन वर्षीय बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी शोरूम की महिला कर्मचारी को हिरासत में लिया है।
इंस्पेक्टर राजेश मौर्या ने बताया कि इंदिरानगर में टाटा कंपनी का कार शोरूम है। शनिवार शाम शोरूम कर्मचारी सुषमा सुनहार डेमो कार लेकर जा रही थीं। कार में उनके दो सहयोगी कर्मचारी भी थे। कार की रफ्तार काफी तेज थी। शाम करीब 4:30 बजे अरावली मार्ग पर पहुंचने पर सुषमा का कार से नियंत्रण खो गया। बेकाबू कार आगे चले रहे आशीष वर्मा की कार और छह बाइकों से टकराते हुए डिवाइडर पार कर सामने से आ रही बिजनौर के राजवंशी रेजिडेंसी निवासी अविनाश पांडेय की एसयूवी से भिड़ गई।
मची अफरा-तफरी, सहयोगी भागे
हादसे से वहां अफरा-तफरी मच गई। सुषमा के सहयोगी वहां से भाग निकले। हादसे में बाइक सवार रोहन और उनकी पत्नी सीमा घायल हो गईं। उनका तीन साल का बेटा अद्विक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां प्रारंभिक उपचार के बाद दंपती को डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। वहीं, अद्विक की हालत गंभीर देख उसे भर्ती कर लिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि कार को कब्जे में लिया गया है। वहीं, सुषमा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल अभी तक मामले को कोई तहरीर नहीं मिली है।
पुलिस की हिरासत में आरोपी महिला कार चालक व हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन।