फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा समारोह: चारबाग व गोमतीनगर से अयोध्या के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, बोर्ड को भेजे प्रस्ताव

Sat, 06 Jan 2024 01:02 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए चारबाग व गोमतीनगर से स्पेशल ट्रेनें मिलेंगी। इसके पहले लखनऊ जंक्शन और चारबाग सहित रूट के स्टेशन संवरेंगे।
विज्ञापन
अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए चारबाग व गोमतीनगर स्टेशन से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजे गए हैं। बोर्ड की हरी झंडी मिलते ही ट्रेनें पटरी पर उतर जाएंगी। प्राण प्रतिष्ठा से पहले चारबाग, लखनऊ जंक्शन समेत रूट के स्टेशन संवारे जाएंगे।

विज्ञापन


अयोध्या में 22 जनवरी को आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश ही नहीं, दुनियाभर से मेहमान पहुंचेंगे। इसके मद्देनजर उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलाकर आवाजाही को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - राम मंदिर: अभी विराजमान रामलला को केंद्रित करके ही होंगे अनुष्ठान, जानिए किस मूर्ति की होगी प्राण प्रतिष्ठा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - माफिया डॉन श्रीप्रकाश के नक्शेकदम पर चलकर विनोद का भी हुआ वही अंजाम, यहां पढ़ें पूरी कहानी
विज्ञापन


चारबाग के रास्ते अयोध्या जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस व गोरखपुर-लखनऊ वाया अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस वीआईपी यात्रियों को राहत देंगी। वहीं चारबाग से अयोध्या रूट पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसी तरह पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन भी गोमतीनगर स्टेशन व लखनऊ जंक्शन से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाकर मेहमानों को राहत देने की तैयारी है।

50 सिटी बसें 14 से पहले अयोध्या पहुंच जाएंगी
सिटी ट्रांसपोर्ट प्रशासन ने लखनऊ में चल रहीं 140 इलेक्ट्रिक बसों में से 50 को अयोध्या भेजने का पहले ही निर्णय ले लिया है। ये बसें 14 जनवरी से पहले अयोध्या भेज दी जाएंगी और वहां 25 जनवरी तक चलेंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें