फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियों में स्पेशल ट्रेनें: मुंबई के लिए 27 और दक्षिण भारत के लिए 30 अप्रैल से मिलेगी सुविधा

Sat, 23 Apr 2022 11:47 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मुंबई और दक्षिण भारत का सफर आसान होगा। मुंबई के लिए 27 और दक्षिण भारत के लिए 30 अप्रैल से स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई और दक्षिण भारत में गर्मी की छुट्टियां मनाने की योजना बनाने वालों को वेटिंग टिकट की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन इनके लिए स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।

विज्ञापन


रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि दक्षिण भारत के लिए 30 अप्रैल से और मुंबई के लिए 27 अप्रैल से स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, जिनमें सीटों की बुकिंग 25 अप्रैल से शुरू होगी।

गोरखपुर-एर्नाकुलम-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक 30 अप्रैल से 27 जून तक नौ फेरों में चलेगी। ट्रेन 05303 गोरखपुर से हर शनिवार को सुबह 8.30 बजे चलकर ऐशबाग स्टेशन दोपहर 1.43 बजे पहुंचेगी, जहां से तीसरे दिन दोपहर 12 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी। वापसी में 05304 एर्नाकुलम से हर सोमवार को रात 11.55 बजे चलकर चौथे दिन ऐशबाग देर रात 2.50 बजे होते हुए सुबह 8.35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


वहीं, ट्रेन 09183 मुंबई सेंट्रल से 27 अप्रैल से 15 जून तक हर बुधवार रात 10.50 बजे चलकर शुक्रवार सुबह 10.30 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 09184 बनारस से 29 अप्रैल से 17 जून तक हर शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे चलकर रविवार सुबह 4.35 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें