फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर हर किसी को मिलेगी 'स्पेशल सुविधा'

Thu, 26 Feb 2015 08:33 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम ने तीन मार्च से होली पर बसें चलाने का ऐलान कर दिया, जिसमें 3500 स्पेशल सेवाएं होंगी। इनका आवागमन 10 मार्च तक होगा। इसके लिए प्रतिबंधित रूट पर भी दिल्ली से पूर्वांचल की स्पेशल बसों का संचालन करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि तीन दिन में ड्यूटी करने वाले कर्मियों की सूची बनाकर मुख्यालय भेजने के बाद नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाए। इस अवधि में जो ड्राइवर एवं कंडक्टर ड्यूटी करेंगे, उनको प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

निगम के प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम के मुताबिक दिल्ली से पूर्वांचल के लिए अब गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली परिक्षेत्र से बस संचालन होगा। यहां पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली से अलीगढ़, कानपुर होते हुए और अलीगढ़, गाजियाबाद, आगरा एवं इटावा परिक्षेत्र से पूर्वांचल के लिए बस संचालन होगा। क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सेवा प्रबंधक प्रारंभिक प्वाइंट से 60 फीसदी से अधिक यात्री लोड मिलता है तो वह अतिरिक्त बस भी चलाएंगे।
विज्ञापन

ऐसे होगा संचालन, इन्हें मिली जिम्मेदारी

इसी प्रकार दिल्ली, कानपुर एवं लखनऊ से बसों का संचालन होगा। मृत्यु एवं बीमारी जैसी परिस्थितियों को छोड़कर अन्य के पर्यवेक्षक, ड्राइवर, कंडक्टर के अवकाश, साप्ताहिक रेस्ट स्वीकृत नहीं होंगे। अधिक से अधिक बसों को ऑनरोड किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक डिपो को अतिरिक्त असेंबलीज एवं स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध कराए जाएंगे।

ये करेंगे निगरानी
मार्ग--जिम्मेदार क्षेत्रीय प्रबंधक
आनन्द बिहार-गाजियाबाद--हापुड़--गाजियाबाद
गाजियाबाद-मेरठ--मेरठ
आनंद बिहार-सिकंदराबाद--गाजियाबाद
मुरादाबाद-रामपुर--मुरादाबाद

300 रुपये रोज प्रोत्साहन राशि
ड्राइवरों एवं कंडक्टरों के लिए आठ दिन तक प्रोत्साहन स्कीम लागू की गई है। ऐसे में जो सात दिन भी ड्यूटी करेंगे, उनको 300 रुपये रोज प्रोत्साहन राशि भुगतान की जाएगी। वहीं कार्यशाला के कर्मचारी को आठ दिन का 850 रुपये और सात दिन के 700 रुपये मिलेंगे।

रोजाना बस चलाने का लक्ष्य
संचालन--न्यूनतम किमी
ग्रामीण (अंतर्जनपदीय)--300
नगरीय एवं उपनगरीय--125
नोएडा/ग्रेटर नोएडा डिपो, नोएडा क्षेत्र--250
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें