फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल अविवाहित बच्चा है, बैंकाक घूमने दें: मनोज तिवारी

Thu, 26 Feb 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार व दिल्ली से भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने यहां कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बारे में एक विवादास्पद बयान दिया है।
विज्ञापन


संसद के बजट सत्र में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल के छुट्टी पर जाने से जुड़े सवाल पर मनोज ने कहा ‘राहुल गांधी अविवाहित बच्चा है, उसे बैंकाक और पटाया घूमने दें। उसके लिए परेशान न हों।’

तिवारी बुधवार को यहां एक निजी अस्पताल के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अन्ना हजारे पर भी निशाना साधा।

केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ अन्ना हजारे के विरोध से जुड़े सवाल पर भाजपा सांसद मनोज ने कहा कि अन्ना अपनी विश्वसनीयता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। अपनी बातों से पीछे हटकर वह सत्ता के पीछे अपना लालच दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण से किसानों को होगा फायदा

मनोज ने कहा कि जनता और किसानों दोनों को भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर भ्रमित किया जा रहा है। इस अध्यादेश से किसानों को नुकसान नहीं बल्कि चार गुना फायदा होगा। यह पहली सरकार है जो किसानों के हित के बारे में सोच रही है। इसे लेकर विपक्ष द्वारा दुष्प्रचार किया जा रहा है।

वहीं आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत द्वारा मदर टेरेसा पर दिए गए बयान का समर्थन करते हुए मनोज ने कहा कि भागवत जब कुछ बोलते हैं तो उसका कुछ मतलब होता है। उनके बयान पर हमला नहीं करना चाहिए, बल्कि उनके बयान की प्रस्तुति ठीक ढंग से होनी चाहिए।

सांसद महंत आदित्यनाथ द्वारा घर वापसी पर दिए गए बयान पर मनोज ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी नफरत फैलाने वालों के खिलाफ हैं। जिन्हें भाजपा से प्रेम हैं, उन्हें संभल जाना चाहिए। धर्मांतरण को खत्म करने के लिए भाजपा जल्द ही कानून लाएगी।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें