फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष बोले- भाजपा राज में तबाह हुआ किसान, अखिलेश यादव से मिले बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष

Tue, 28 Sep 2021 02:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बसपा विधानमंडल दल के पूर्वनेता लालजी वर्मा और रामअचल राजभर के बाद सोमवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा भी सपा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इसे शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है। पर, इन सभी का सपा का दामन थामना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
आरएस कुशवाहा व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में किसान और बुनकर तबाह हो गए हैं। पहले किसानों के मान को गिराना, फिर नाम भर के लिए दाम बढ़ा देना, भाजपा का चुनावी हथकंडा है। यह अब उत्तर प्रदेश में नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के कपास उत्पादन और बुनकरों के बनाए कपड़े की बिक्री से भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

विज्ञापन


भाजपा के कारण दोनों वर्ग संकट में हैं। सरकार की नीतियों ने व्यापार को चौपट कर दिया है। महंगाई व भ्रष्टाचार से समाज का हर वर्ग परेशान है। नौजवान का भविष्य अंधकारमय है। सभी त्रस्त, आक्रोशित व आंदोलित हैं। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के किए गए वादों को भी भुलाकर जनता के साथ छल किया है। किसान आंदोलन भाजपा के अंदर टूटन का कारण बनने लगा है। अखिलेश ने कहा कि छह महीने बाद समाजवादी सरकार बनते ही राज्य की पीड़ित जनता के साथ कोई अन्याय नहीं कर सकेगा। वर्ष 2022 में समाजवादी सरकार किसानों का सच्चा मान बढ़ाएगी और गन्ने की मिठास व दाम भी।

बसपा विधानमंडल दल के पूर्वनेता लालजी वर्मा और रामअचल राजभर के बाद सोमवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा भी सपा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इसे शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है। पर, इन सभी का सपा का दामन थामना तय माना जा रहा है। इसी तरह अखिलेश के समक्ष लखीमपुर खीरी के भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ एवं संस्कार भारती के जिला महामंत्री कनक तिवारी कवि और विहिप के जिलाध्यक्ष काशी विश्वनाथ तिवारी ने सपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर एमएलसी शशांक यादव मौजूद रहे।                             
विज्ञापन

              
साइकिल यात्रा पहुंची प्रदेश कार्यालय
सपा की नीतियों और अखिलेश यादव के शासनकाल की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए संतकबीरनगर से निकली साइकिल यात्रा सोमवार को लखनऊ पहुंची। प्रदेश कार्यालय में पहुंचे 30 साइकिल यात्रियों के जत्थे का स्वागत किया गया। इन यात्रियों ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को संतकबीर का चित्र भेंट किया और विधानसभा चुनावों में सपा को बहुमत से जीत दिलाने का वादा किया। साइकिल यात्रियों में अनिल यादव पूर्व प्रधान, रामजी यादव, विकास शर्मा, राजेश शर्मा, चंद्रकेश मौर्य, अनिल कुमार, विजय यादव, जावेद खान, राम आज्ञा, अशोक कुमार गौड़ आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें