फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों का दोनों सदनों में हंगामा, दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की

Thu, 14 Feb 2019 10:43 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विधानमंडल सत्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रयागराज जा रहे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को रोकने, प्रयागराज में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव और अन्य कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के मुद्दे को लेकर सपा और बसपा के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को भी विधानमंडल के दोनों सदनों में हंगामा किया। सरकार पर तानाशाही और लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमे वापस लेने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही चार बार स्थगित करनी पड़ी। 
विज्ञापन


संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रयागराज में सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को पीटा और गमले तोड़े, सड़कों पर उत्पात मचाया। शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का सभी को अधिकार है, लेकिन अराजकता फैलाई तो सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। एफआईआर की विवेचना में निर्दोष लोग सामने आ जाएंगे और दोषी बक्शे नहीं जाएंगे। वहीं परिषद में नेता सदन डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि कोई भी सरकार हो, अगर आगजनी की घटनाएं होंगी तो गलत काम करने वालों के खिलाफ  मुकदमा तो दर्ज होगा ही। सरकार बदले की भावना से कोई कार्रवाई नहीं कर रही।  
विज्ञापन

हंगामे के बीच केजीएमयू संशोधन विधेयक पास

हंगामे व नारेबाजी के बीच ही किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक-2018, राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पास कराया गया। अन्य विधायी कार्य निपटाकर सभापति ने कार्यवाही शुक्रवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दी।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें