फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सपा नेता ने लगाया मोदी का जयकारा

Thu, 08 Jan 2015 06:12 PM IST
अतुल अवस्थी/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कभी सपा के फरमाबरदार रहे पूर्व विधायक दिलीप वर्मा पाला बदलने के बाद अब जय श्रीराम के नारे लगाते दिख रहे हैं। तीन दिन में उन्होंने दो नुक्कड़ सभाएं की हैं।
विज्ञापन


इन सभाओं में उन्होंने मोदी, आडवाणी की तो तारीफ की, लेकिन प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री यासर शाह के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया। बोले, ऊर्जा राज्यमंत्री लड़के के समान हैं, लेकिन हैं बहुत....।

यही नहीं, वर्मा ने यासर के सामने अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने के लिए मोदी से सिफारिश करने की भी बात कही।

भाजपा हाईकमान भले ही दिलीप वर्मा जैसे दागी नाम को हजम न कर पा रहा हो, लेकिन एसएमएस से सदस्यता लेने के बाद वर्मा ने खुद को पूरी तरह भाजपाई करार दे दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos

बोले, मोदी आडवाणी जिंदाबाद

तीन दिन में उन्होंने नानपारा के रुपईडीहा के भगवानपुर करिंगा और मोहनापुर में दो नुक्कड़ की हैं। भगवानपुर करिंगा में नुक्कड़ सभा की शुरुआत उन्होंने खुद को भाजपा का ईमानदार कार्यकर्ता बताते हुए की, फिर ऊर्जा राज्यमंत्री को निशाने पर ले लिया।

बोले, ऊर्जा राज्यमंत्री यासर शाह हैं तो लड़के के समान, लेकिन हैं बहुत...। वर्मा ने कहा कि मुझे सजा हो चुकी है, लेकिन मैं अपनी पत्नी नानपारा विधायक माधुरी वर्मा को यासर शाह के सामने चुनाव लड़ाने के लिए मोदीजी से गुजारिश करूंगा।

मैं गुजराती कुर्मी हूं, गुजरात में ही रहूंगा। भाषण के बाद वर्मा ने जय श्रीराम के साथ ही मोदी, आडवाणी और अटल जिंदाबाद के नारे भी लगवाए।
विज्ञापन

यहां देखें वीडियो

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें