सपा अध्यक्ष द्वारा किए जा रहे 400 सीट के दावे को जायज ठहराते हुए आजमी ने कहा कि पहले 351 सीट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अब हर दिन सपा का ग्राफ बढ़ रहा है। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि समान विचारधारा वाले महान दल सहित तमाम छोटे-छोटे दलों से गठबंधन हो रहा है।
भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की हितैषी सभी दल सपा को सत्ता सौंपने के लिए बेताब हैं। ईवीएम के मुद्दे पर आजमी ने कहा कि इस बार सपा भाजपा को ईवीएम में खेल नहीं करने देगी। भाजपा की हर चाल का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पुख्ता रणनीति बनाई जा रही है।