फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश की सभा को सफल बनाने की तैयारी में जुटे सपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की 7 नवंबर को आयोजित जनसभा को सफल बनाने के लिए सपा नेताओं ने पूरी ताकत लगा दी है। मुख्य रूप से जहां सपा में शामिल होने वाले पूर्व मंत्री रामअचल राजभर व लालजी वर्मा के समर्थकों द्वारा भारी भीड़ जुटाने की तैयारी की गई है, वहीं सपा संगठन से जुडे़ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा है। तैयारी यह है कि भारी भीड़ जुटाकर जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद किया जाए।
विज्ञापन

बताते चलें कि बसपा से निष्कासित किए गए राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री रामअचल राजभर तथा बसपा विधानमंडल दल के नेता रहे पूर्व मंत्री लालजी वर्मा सपा में शामिल हो गए हैं। उन्हें विधिवत तौर पर पार्टी में शामिल करने का ऐलान पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद करने के लिए 7 नवंबर को अकबरपुर पहुंच रहे हैं। वे यहां एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए तैयारियों ने गति पकड़ ली है। भीड़ जुटाने का जिम्मा अकबरपुर विधायक रामअचल राजभर तथा कटेहरी विधायक लालजी वर्मा के समर्थकों व शुभचिंतकों ने संभाल रखा है।
इन दोनों नेताओं का समर्थन करने के लिए सुल्तानपुर, आजमगढ़, अयोध्या, जौनपुर, बस्ती तथा श्रावस्ती आदि से भी कार्यकर्ताओं के अंबेडकरनगर पहुंचने की तैयारी है। रैली की सफलता के लिए मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद एबाद ने बुधवार को ब्रिगेड जिलाध्यक्ष मोहम्मद सईम, अब्दुल माबूद, मोहम्मद सलमान, शाकिब अंसारी, पप्पू यादव आदि के साथ किछौछा, हंसवर, पुंथर व बसखारी समेत तमाम गांवों का दौरा कर बड़ी तादाद में नागरिकों से पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त, पूर्व मंत्री शंखलाल मांझी, विधायक सुभाष राय व एमएलसी हीरालाल यादव, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा व जिलाध्यक्ष रामशकल यादव ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग से लेकर भीड़ आदि के प्रबंध को लेकर जरूरी विचार विमर्श किया। लोहिया से अखिलेश अभियान के संयोजक सिद्धार्थ मिश्र, सपा नेता अभिषेक सिंह, वरिष्ठ नेता अनिल मिश्र, उत्तम चौधरी आदि भी भीड़ जुटाने की तैयारियों में बुधवार को डटे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें