फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबों के शहर लखनऊ में जमेगा लापतागंज का रंग

Fri, 13 Dec 2013 02:24 AM IST
नीरज शुक्ला/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दावत-ए-इश्क के बाद अब बारी है लापता गंज की। कॉमेडी टेलीविजन सीरियल की शूटिंग शुक्रवार से शहर में शुरू हो रही है।
विज्ञापन


कैसरबाग बारादरी के पास शुरू हो रही शूटिंग के दौरान दर्शक अपने चहेते मामा यानी अनूप उपाध्याय, बिज्जी पांडेय यानी अब्बास खान और सुरीली के रूप में अदिति तैलंग उपस्थित रहेंगे। शूटिंग शहर के कई स्थानों पर होगी।

टीवी शो के प्रोडक्शन से जुड़े अजीत सिंह ने बताया कि शो केएक एपिसोड ‘नवाब साहब’ को दिखाने के लिए नगर में शूट की तैयारी है। शूटिंग के लिए फिलहाल प्रोडक्शन यूनिट ने तीन लोकेशनें पास की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बटलर पार्क सफेद बारादरी, गोमतीनगर अंबेडकर पार्क, बड़ा इमामबाड़ा की लोकेशन हैं। हालांकि शूटिंग 4 दिन चलेगी या 5 दिन ये शूटिंग के िशड्यूल पर निर्भर है। शूटिंग में किरदारों केसाथ ही नवाबी टच के लिए यूनिट ने लखनऊ को सेलेक्ट किया।

शूटिंग में बिज्जी, मामाजी, सुरीली तो रहेंगे लेकिन सबसे हिट किरदार अपने शहर के लल्लनजी यानी कि कलाकार राकेश श्रीवास्तव को शहरी नहीं देख सकेंगे।

वे शूटिंग शिड्यूल का हिस्सा नहीं रहेंगे। शूट के मुताबिक फिलहाल उन पर कोई रोल नहीं फिट बैठ रहा है। इसके अलावा मिश्री मौसी भी नहीं दिखेंगी।

शहर में लंबे अरसे तक रंगकर्म में अपने तेवर दिखा चुके राकेश श्रीवास्तव के न रहने के बावजूद शहरियों को बिज्जी पांडेय की अदाएं जरूर देखने को मिलेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें