फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के 100 दिन पर सोनिया का कटाक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी सरकार के सौ दिन में महंगाई कम हुई या नहीं यह जनता से पूछा जाना चाहिए, वही इसका सही जवाब देगी।
विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंची सोनिया गांधी ने इलाके की पानी, बिजली, सड़क की समस्याओं पर कहा कि वह इसके लिए प्रदेश सरकार से बात करेंगी।

भीतरगांव स्थित मां आनंदी देवी मंदिर में दर्शन के बाद सोनिया गांधी निकलीं तो मीडिया ने उनसे मोदी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल और महंगाई के बारे में सवाल कर डाला।

इस सवाल का सोनिया ने शुद्ध व्यंग्यात्मक लहजे में जवाब दिया कि यह आम जनता से जाकर पूछिए तो ठीक रहेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

नेक्‍स्ट डे कहकर बढ़ गईं सोनिया

सोनिया ने कहा कि जनता समस्याओं से दो चार होती है, इसलिए सही जवाब वही देगी कि महंगाई कम हुई है या बढ़ी है। मीडिया ने कई और सवाल किए तो नेक्सट डे कहकर आगे बढ़ गईं।

हरचंदपुर में पीएमजीएसवाई के तहत बनी सड़कों का लोकार्पण करने के बाद सोनिया गांधी रहवां गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने पानी, बिजली, सड़क का मुद्दा जोरदारी के साथ उठाया।

गांव का निरीक्षण करने के दौरान मीडिया के सवाल पर सोनिया ने माना कि क्षेत्र में पानी, बिजली की समस्याएं हैं। बिजली न आने से लोग परेशान हैं।

मीडिया से बातचीत में सोनिया ने कहा कि क्षेत्र में नहरों में पानी नहीं आ रहा है। बिजली की समस्या है, जिसे हर हाल में दूर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश सरकार से बात करेंगी। संसदीय क्षेत्र की आम जनता की पानी, बिजली की समस्याओं का निस्तारण हर हाल में कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें