फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या, ये रही वजह

Mon, 16 Nov 2020 11:42 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
बहराइच के थाना रिसिया अंतर्गत ग्राम खैरी दिकोली निवासी चिंताराम पुत्र अयोध्या प्रसाद का भतीजा सुहेल पुत्र स्व.विष्णु रविवार रात घर के सामने रास्ते पर पेशाब कर रहा था। जिस पर आपत्ति व्यक्त करते हुए पड़ोस के राम मूरत, आत्माराम, रामपाल, सनेही तथा मनजीत अपने हाथों में लाठी डंडा लेकर हमलावर हो गए।
विज्ञापन


आपसी मारपीट में उनका भतीजा सुहेल गंभीर रूप से घायल हुआ। जिसे सीएचसी रिसिया लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चिंताराम की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि आरोपी राममूरत पुत्र झुर्रा, सनेही पुत्र मंगल तथा मनजीत पुत्र मंगल निवासी दिकौली को हिरासत में  लिया गया है।
विज्ञापन


शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने घटनास्थल  का  निरीक्षण किया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें