उत्तर प्रदेश के बहराइच थाना इलाके रिसिया थाना इलाके के खैरी दिकोली गांव में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो की तलाश जारी है।
दरअसल, सुहेल नाम का युवक रविवार रात घर के सामने रास्ते पर पेशाब कर रहा था। जिस पर आपत्ति व्यक्त करते हुए पड़ोस के राममूरत, आत्माराम, रामपाल, सनेही और मनजीत लाठी डंडा लेकर हमलावर हो गए।
आपसी मारपीट में सुहेल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी रिसिया लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा चिंताराम की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि आरोपी राममूरत पुत्र झुर्रा, सनेही पुत्र मंगल तथा मनजीत पुत्र मंगल निवासी दिकौली को हिरासत में लिया गया है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।