फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर सोनिया को दी हिदायत, बेटे को अच्छे संस्कार न दे सकें तो...

Wed, 21 Feb 2024 03:06 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वाराणसी के युवाओं को लेकर की गई टिप्पणी पर सोनिया गांधी को हिदायत देते हुए तल्ख टिप्पणी की है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी व भाजपा नेता स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में युवाओं को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री ने सोनिया गांधी को हिदायत दी है कि अपने बेटे को यदि आप अच्छे संस्कार न दे सकें तो उनसे कहे कि पुण्यस्थल के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां करना बंद करें, वर्ना मुंहतोड़ जवाब प्रभु तो देंगे ही जनता भी देगी।

विज्ञापन


भ्रमण के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने यूपी की जनता का अपमान किया है। युवाओं का अपमान किया है। राहुल गांधी को कोई हक नहीं है वह पुण्य भूमि बनारस की जनता का अपमान करें।



ये भी पढ़ें - सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन का रास्ता साफ, 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - न्याय यात्रा: भावुकता से कोसो दूर खड़े दिखे राहुल, लगा नहीं कि अब वो अमेठी लौटेंगे या रायबरेली को अपनाएंगे
विज्ञापन


इससे पूर्व अमेठी के नरैनी गांव में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुझे खुशी है कि जयराम रमेश ने मेरी चुनौती को स्वीकार किया है कि राहुल गांधी बगैर सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती के अमेठी का चुनाव लड़ने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि मैं चाहूंगी कि मेरे उद्बोधन के बाद जयराम रमेश ने जो प्रस्ताव दिया है, आज ही उसे जारी करें। भाजपा की सामान्य कार्यकर्ता होने के नाते वह चुनौती का स्वागत करती हैं। केंद्रीय मंत्री ने अपरोक्ष रूप से कांग्रेस नेताओं पर तंज कसा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें