फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti: उत्तराखंड की टनल में फंसे श्रावस्ती के छह मजदूर, संपर्क न होने से परेशान परिजन, रो-रोकर हुए बेहाल

Mon, 13 Nov 2023 03:10 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती जिले के छह मजदूर उत्तराखंड की टनल में फंस गए हैं। उनके परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। किसी अनहोनी की आशंका में उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
फंसे हुए मजदूरों की लिस्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के आल वेदर टनल में हुए भूस्खलन में करीब 40 मजदूर फंस गए हैं। इनमें जिले के थारू समुदाय के छह मजदूर शामिल हैं। जानकारी के बाद परिवार के लोग बेहाल हैं। सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर कला के छह मजदूर उतराखंड के आलवेदर टनल में हुए भूस्खलन में फंस गए है जिनके परिवार के लोगों का उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन


परिवार के लोग लगातार संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे। संपर्क न होने पर दिवाली की भोर से ही परिवार के लोगों को अनहोनी को लेकर चिंता सताने लगी। इस बीच न्यूज पर भूस्खलन की सूचना ने लोगों की चिंता को बढ़ा दिया। खबर से पता चला कि लोग अंदर फंसे हुए हैं जिसकी जानकारी के बाद परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल हैं। कुछ लोग अपनों की तलाश में उत्तराखंड रावना हो गए हैं।

ये भी पढ़ें - स्वामी प्रसाद ने माता लक्ष्मी पर दिया विवादित बयान, बोले- चार हाथ वाला बच्चा आज तक पैदा नहीं हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो की मौत, एक गंभीर, बिना पुलिस को सूचना दिए कराया अंतिम संस्कार


टनल में फंसे लोगों में सिरसिया थाना क्षेत्र के मोतीपर कला निवासी अंकित कुमार पुत्र सीताराम, गांव के ही मजरा बच्चूपुर निवासी जय प्रकाश पुत्र गानू, रनियापुर निवासी सत्यदेव पुत्र रामसागर, राममिलन पुत्र सुखसागर, बच्चूपुर निवासी संतोष कुमार पुत्र विशेषर तथा बच्चुपुर निवासी राम सुंदर पुत्र मनीराम का नाम शामिल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें