फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला, केपी सिंह बने अयोध्या के नये आईजी 

Fri, 22 Oct 2021 07:22 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ 

सार

अपर पुलिस महानिदेशक (कार्मिक) राजकुमार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक बस्ती के आईजी अनिल कुमार राय को वहां से हटा कर पीएसी सेंट्रल जोन लखनऊ में तैनात किया गया है। 
 
विज्ञापन
IPS Officer
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी सरकार ने छह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। अयोध्या के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) डॉ. संजीव गुप्ता को वहां से हटाकर प्रदेश के आईजी कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी गई है। इनके स्थान पर प्रयागराज रेंज के आईजी रहे केपी सिंह को अयोध्या का नया आईजी बनाया गया है। 

विज्ञापन


इसी प्रकार पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) से पुलिस महानिरीक्षक के पद प्रोन्नति पाने वाले राकेश सिंह को प्रयागराज का आईजी बनाया गया है। ये अब तक तक देवीपाटन रेंज के डीआईजी या आईजी के पद पर तैनात थे। अपर पुलिस महानिदेशक (कार्मिक) राजकुमार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक बस्ती के आईजी अनिल कुमार राय को वहां से हटा कर पीएसी सेंट्रल जोन लखनऊ में तैनात किया गया है। 

जबकि पुलिस मुख्यालय में आईजी कानून-व्यवस्था के पद पर तैनात मोदक राजेश डीराव को बस्ती का नया आईजी बनाया गया है। इसी प्रकार पुलिस महानिदेशक कार्यालय में तैनात उपेंद्र कुमार अग्रवाल को देवी पाटन परिक्षेत्र का नया डीआईजी बनाया गया है। बता दें कि उपेन्द्र को सरकार ने लखीमपुर में हुई घटना के बाद मौके पर स्थिति संभालने को भेजा था। इसके बाद उन्हें देवीपाटन रेंज की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें