फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: सरसों के खेत में चहलकदमी करते जंगली जानवर कैमरे में कैद, बाघ की दहशत

Sat, 01 Feb 2025 12:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर जिले के मिश्रिख थाना क्षेत्र में बाघ होने की दहशत फैल गई जिसमें बाघ की तरह एक जंगली जानवर खेतों में घूमता दिखाई दे रहा है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर गहन निरीक्षण कर रही है।
विज्ञापन
कैमरे में कैद हुआ जंगली जानवर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के मिश्रिख क्षेत्र में सोशल मीडिया पर शनिवार सुबह से तेजी से वीडियो वायरल होने के बाद से क्षेत्र में बाघ होने की दहशत फैल गई जिसमें बाघ की तरह एक जंगली जानवर खेतों में घूमता दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार ग्राम आंट मार्ग पर तेलियानी और मोहम्मदीपुर गांवों के बीच स्थित खेतों में एक स्थानीय निवासी प्रशांत ने इस जानवर को देखा और उसका वीडियो बना लिया।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। वन विभाग के अधिकारियों ने वीडियो का गहन निरीक्षण किया और पुष्टि की यह कोई जंगली जानवर है लेकिन यह बाघ है या कोई अन्य हिंसक जानवर, इसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब तक जानवर ने किसी पर हमला नहीं किया है। फिलहाल, वन विभाग की टीम पूरे क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रख रही है और आसपास के गांवों के लोगों को भी सावधान रहने की हिदायत दी गई है। विभाग जानवर की पहचान और उसके आने के मार्ग का पता लगाने में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें