फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: पुलिस चौकी के सामने से हजारों रुपये का लहसुन और कीमती सब्जियां चुरा ले गए चोर

Fri, 27 Sep 2024 02:01 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर जिले की लहरपुर कोतवाली क्षेत्र से बीती रात चोरों ने सब्जी की दुकान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने लहसुन सहित महंगी सब्जियां चुरा ली।
विज्ञापन
सब्जी की दुकान से हुई चोरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले की कोतवाली लहरपुर क्षेत्र से बीती रात चोर एक पुलिस चौकी के सामने से लहसुन के साथ कीमती सब्जियां चुरा ले गए। सब्जी विक्रेताओं को शुक्रवार सुबह घटना का पता चला। पीड़ितों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के केशरीगंज पुलिस चौकी के सामने सब्जी मंडी है। यहां से चोरों ने बीती बृहस्पतिवार को कीमती सब्जियों पर हाथ साफ कर दिया। चोर दो सब्जी विक्रेताओं के यहां से करीब 70 किलो लहसुन, आलू, गोभी, ब्रोकली व अन्य कीमती सब्जियों को चुरा ले गए।

सब्जी विक्रेताओं ने कहा कि चोरों ने महंगी सब्जियां चुराई हैं। 70 किलो लहसुन चुरा ले गए जो कि 250 से 300 रुपये प्रति किलो आता है। चोरों ने ब्रोकली चुराई है। उन्होंने बताया कि दो दुकानों में हुई चोरी में आलू, प्याज, लहसुन और ब्रोकली चोर चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें