फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर : दबंगों ने अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला, खेत से चने का पेड़ तोड़ने से पिट रहे भतीजों को बचाने पहुंचे ताऊ की ले ली जान

Wed, 06 Apr 2022 09:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज़ एजेंसी, सीतापुर

सार

एसओ हरगांव बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में एक नामजद समेत तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक आरोपी को हिरासत में भी लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
 
विज्ञापन
मर्डर न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरगांव (सीतापुर) थाना क्षेत्र में बुधवार को दबंगों ने एक अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला। उसका गुनाह सिर्फ इतना था कि वह पिट रहे अपने भतीजों को दबंगों से बचाने के लिए पहुंचा था, इससे गुस्साए दबंगों ने अधेड़ की पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। थाना हरगांव इलाके के गांव मोहरसा निवासी सगे भाई धीरज व अभिषेक गांव के पास ही घूम रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ओझियापुर निवासी लालू के खेत में लगे चने के पेड़ तोड़ लिए।

विज्ञापन


आरोप है कि, इससे आक्रोशित हुए खेत के मालिक ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर धीरज व अभिषेक को मारना पीटना शुरू कर दिया। दोनों भाइयों के ताऊ कंधई (55) पुत्र मंगू पास ही में बकरियां चरा रहे थे। शोर सुनकर वह घटनास्थल पर आ गए और बीच-बराव करने लगा। आरोप है कि हमलावर दबंगों ने उसकी एक नहीं सुनी। हमलावरों ने कंधई को खेत में ही लाठी डंड़ों से पीट दिया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल अधेड़ को परिजन अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस बारे में एसओ हरगांव बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में एक नामजद समेत तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक आरोपी को हिरासत में भी लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

अंदरुनी चोट से हुई मौत
पुलिस के मुताबिक, अधेड़ की मौत सिर की नस फटने या फिर किसी अन्य अंदरुनी चोट लगने से हुई है। मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। उसकी नाक से खून निकल रहा था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दी गई दबिशें
एसओ हरगांव ने बताया कि मुख्य आरोपी के अलावा तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ कर अन्य लोगों का पता लगाने का प्रयास किया गया है। उनकी धर पकड़ के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें