फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: सीतापुर में ग्राम पंचायत सचिव ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी, मौत

Thu, 01 Aug 2024 12:35 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र में एक ग्राम पंचायत सचिव ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर शहर कोतवाली क्षेत्र में किराए पर रह रहे ग्राम पंचायत अधिकारी अभिषेक साहू ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। बृहस्पतिवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों की सूचना पर पहुची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कालोनी में लखनऊ निवासी ग्राम पंचायत अधिकारी अभिषेक साहू (28) पत्नी के साथ रहते थे। बुधवार देर रात किसी समय संदिग्ध परिस्थितियों में अभिषेक ने फांसी लगा ली। बृहस्पतिवार सुबह पत्नी को घटना का पता चला। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - गोमती नगर में युवती से अभद्रता: चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, कई अफसर हटे व कई निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कांवड़ियों पर आसमान से हुई पुष्प वर्षा, डीएम और एसएसपी ने हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल, सीएम के लिए लगे नारे


डीपीआरओ निरीश चन्द्र साहू घटना का पता चलते ही जिला अस्पताल पहुंच गए। बताया कि अभिषेक का बीते जून माह में खैराबाद विकास खंड क्षेत्र से महोली स्थानांतरण हुआ था। काफी मिलनसार थे। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें