फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : सीतापुर के स्कूल में असलहा लहराने के मामले में प्रबंधक पर केस, पीटने का भी आरोप

Fri, 17 Jun 2022 12:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज़ एजेंसी, सीतापुर

सार

प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बुधवार को विद्यालय प्रबंधक ने उनसे दस हजार रुपये मांगे थे। जब उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया था तो प्रबंधक ने उनको पीट दिया था। उनकी पत्नी और बेटे ने इसका विरोध किया तो प्रबंधक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
सीतापुर के लहरपुर क्षेत्र के ग्राम बरेती जलालपुर स्थित जनता इंटर कॉलेज लालपुर के प्रबंधक रिवाल्वर निकालकर धमकाते हुए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले में लहरपुर इलाके में स्थित एक विद्यालय में असलहा लहराने के मामले में पुलिस ने प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। बुधवार को क्षेत्र के ग्राम बरेती जलालपुर स्थित जनता इंटर कॉलेज लालपुर के प्रबंधक सलिल कुमार वर्मा ने प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार वर्मा से विद्यालय में विवाद होने के बाद लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल ली थी।

विज्ञापन


मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसके बाद प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बुधवार को विद्यालय प्रबंधक ने उनसे दस हजार रुपये मांगे थे। जब उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया था तो प्रबंधक ने उनको पीट दिया था। उनकी पत्नी और बेटे ने इसका विरोध किया तो प्रबंधक ने लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर जान से मारने की धमकी दी।

कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य तहरीर पर प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें