फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को जन्मभूमि परिसर का स्वामित्व मिला, सौंंपे गए जमीन के दस्तावेज

Mon, 20 Apr 2020 06:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
अयोध्या के अस्थायी गर्भगृह की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बनाए गए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र को राम जन्मभूमि परिसर के अधिग्रहण के दस्तावेज सौंप दिए गए हैं। सोमवार को राम जन्मभूमि विवादित परिसर के रिसीवर रहे मंडलायुक्त ने अधिग्रहण के दस्तावेज ट्रस्ट के सुपुर्द कर दिए।

विज्ञापन


अब विवादित भूमि के साथ ही अधिग्रहित परिसर की 67 एकड़ भूमि पर भी ट्रस्ट का मालिकाना हक हो गया है।

इस पर श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि ट्रस्ट को अधिग्रहित परिसर के पेपर मिल गए हैं। जो कि सरकार के आदेश पर मंडलायुक्त ने ट्रस्ट को सौंपे हैं।

उन्होंने ये भी कहा कि अयोध्या में अभी कोई भी कार्यक्रम नहीं होगा। हालात सामान्य होने पर ही लोग अयोध्या आएंगे क्योंकि कोई भी आयोजन देश की सुरक्षा से ज्यादा जरूरी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें