डॉक्टरों को मिली खाने की थाली।
- फोटो : amar ujala
बीकेटी के डॉ. राम सागर मिश्र अस्पताल में कोरोना मरीजों के इलाज में लगे डाक्टरों को घटिया खाना परोसे जाने पर रविवार रात हंगामा हो गया। मामले की शिकायत पर सीएमओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इसके बाद डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ शांत हुए। बीकेटी के 100 बेड के डॉ. राम सागर मिश्र हॉस्पिटल में कोरोना के 33 मरीज भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ व मरीजों को भोजन की व्यवस्था की गई है।
इसके लिए एक होटल से अनुबंध किया गया है। वहीं से दोपहर व शाम का भोजन आता है। कोरोना वार्ड में ड्यूटी करने वाले डॉ. जितेंद्र का आरोप है कि घटिया भोजन आया।
दाल पतली थी और सलाद के नाम कुछ भी दिया जा रहा। रोटी व रायता की गुणवत्ता भी खराब थी। यह गड़बड़ी कई दिनों से है। इसे लेकर डॉक्टरों ने सीएमओ को अवगत कराया है। सीएमओ ने जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है