फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना गाइडलाइन के साथ मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, डीजीपी ने दिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश

Tue, 11 Aug 2020 02:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी इस बार कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन के मुताबिक मनाई जाएगी। डीजीपी हितेशचंद्र अवस्थी ने सभी फील्ड अफसरों को पत्र भेजकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


डीजीपी ने अधिकारियों से कहा है कि पुलिस लाउडस्पीकर के जरिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक करे। वहीं, थानाध्यक्ष व सीओ को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह छोटी से छोटी घटना को गंभीरता से लेते हुए समुचित एवं तत्काल कार्रवाई करें। डीजीपी ने मिश्रित आबादी एवं संवेदनशील क्षेत्रों की ड्रोन कैमरों से निगरानी के लिए भी कहा है।

व्यवसायिक दक्षता और ईमानदारी के साथ करें पुलिसिंग
डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी से वर्ष 2018 बैच के पांच और वर्ष 2019 के नौ आईपीएस अधिकारियों ने मुलाकात की। इन अधिकारियों का आधारभूत प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। अब इन्हें जिलों में भेजा जा रहा है। डीजीपी ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा है कि वे व्यवसायिक दक्षता और ईमानदारी के काम करेंगे तो कभी कोई कठिनाई नहीं आएगी।
विज्ञापन


उन्होंने भविष्य की चुनौतियों विशेषकर साइबर क्राइम, संगठित, वित्तीय अपराध और आतंकवाद से प्रभावी ढंग से निपटने की कुशल रणनीति बनाना व लागू करना, सांप्रदायिक एवं भूमि विवादों पर तत्काल कार्रवाई करना, अपराधों का त्वरित व सही पंजीकरण करने के बारे में भी बताया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें