फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti: डायरिया से एक ही परिवार में तीन की मौत व पांच बीमार, जांच के लिए भेजी गई टीम

Fri, 19 Jul 2024 06:24 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, तुलसीपुर (श्रावस्ती)

सार

श्रावस्ती जिले के जमुनहा के रामपुर में 24 घंटे में तीन लोगों की मौत हो गई। ये मौतें डायरिया से होने की बात सामने आई है। जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावस्ती जिले के रामपुर गांव में डायरिया का प्रकोप व्याप्त है। जहां विगत 24 घंटे के अंदर डायरिया से एक ही परिवार में भाई बहन व भाभी की मौत हो गई। जबकि पांच अब भी पीड़ित हैं। तीन मौत की सूचना के बाद शुक्रवार को गांव पहुंचे एसडीएम ने स्वास्थ्यकर्मियों को बेहतर ढंग से इलाज करने का निर्देश दिया। जिले में विगत दिनों हुई बरसात के बाद निकलने वाली चटकीली धूप से उमस काफी बढ़ गई है जिसके कारण संक्रामक रोग का प्रकोप बढ़ा है।

विज्ञापन


जमुनहा तहसील क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी गिरधारी की पुत्री करिश्मा (10) व रिंकू (5) को उल्टी दस्त की शिकायत हुई थी। जिन्हें गिरधारी इलाज के लिए सीएचसी मल्हीपुर ले गया था। हालत में कुछ सुधार होने के बाद गिरधारी दोनों बच्चों को वापस घर लाया था। जहां बृहस्पतिवार को करिश्मा व रिंकू की मौत हो गई। वहीं परिवार के ही शीला (45) पत्नी छेदू, बाढ़ू (46), सरवन (2), अखिलेश (10), चंपा देवी (60) व कलावती (40) डायरिया से पीड़ित हैं। इनमें से शीला की शुक्रवार को मौत हो गई।

ये भी पढ़ें - गोंडा रेल हादसा: कटर व जेसीबी मशीनों से हटाए गये क्षतिग्रस्त डिब्बे, अब तक चार की मौत, सीधी की जा रही रेलवे लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चंद्रशेखर की अपील, कांवड़ रूट पर व्यापारियों के नाम लिखने का निर्णय वापस हो... नहीं तो सांप्रदायिक तनाव हो सकता है


मृतक शीला गिरधारी की भाभी थी। तीन मौत की सूचना के बाद शुक्रवार गांव पहुंचे एसडीएम जमुनहा संजय राय ने स्वास्थ्यकर्मियों को पीड़ितों का बेहतर ढंग से इलाज करने का निर्देश दिया। वहीं, इस बारे में सीएमओ डा. एपी सिंह का कहना था कि वह मीटिंग में हैं। अभी बात नहीं कर सकते हैं। इस संबंध में डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने तत्काल स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम मौके पर भेजकर जांच करवाने की बात कही। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें