फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अवैध रूप से संचालित मदरसों पर प्रशासन की कार्रवाई जारी, दो दिन में 14 मदरसे सीज किए गए

Sun, 27 Apr 2025 04:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, जमुनहा (श्रावस्ती)

सार

श्रावस्ती जिले में रविवार को चार और अवैध मदरसे सील किए गए हैं। जिले में बीते दो दिनों में 14 मदरसे सीज किए गए हैं। 
विज्ञापन
श्रावस्ती में सील किया गया मदरसा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावस्ती जिले में सीमा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित चार और मदरसों को रविवार सील कर दिया गया। इसके साथ ही सील होने वाले मदरसों की संख्या बढ़ कर 14 पहुंच गई है। अभी अवैध रूप से संचालित मदरसों के विरुद्ध अभियान जारी है। ऐसे में कई और मदरसों पर कार्रवाई हो सकी है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र राम के अनुसार जिले में 297 मदरसे संचालित हैं। इनमें 105 मदरसों की मान्यता है, जबकि 192 मदरसों की मान्यता नहीं है। ऐसे में डीएम अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर नेपाल सीमा क्षेत्र की 15 किलोमीटर परिधि में भारतीय क्षेत्र में संचालित मदरसों की जांच कर उन्हें सील किया जा रहा है।

विज्ञापन


एसडीएम के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार को 10 मदरसों को बंद कराया था। इनमें से कई मदरसे या तो किराए के भवनों में संचालित मिले या फिर उनका निर्माण अधूरा होने के साथ ही उनके पास मान्यता नहीं थी। इसी के क्रम में रविवार को नेपाल सीमा से सटे जमुनहा क्षेत्र के मदरसों में एसडीएम संजय राय व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तथा बीईओ सतीश कुमार व थानाध्यक्ष मल्हीपुर आशीष कुमार ने ग्राम फतेहपुर बनगई में संचालित तीन तथा जमुनहा भवनियापुर में एक मदरसे को सील किया।

ये भी पढ़ें - कानपुर के अपर आयुक्त राज्य कर शशांक शेखर हटाए गए, टैक्स चोरी से जुड़ी शिकायतों के बाद हुई कार्रवाई
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चाइना बॉर्डर पर युद्ध अभ्यास के दौरान सैनिक बलिदान, पहलगाम हमले के बाद सीमा पर जारी है अलर्ट
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि बनगई बाजार स्थित मदरसा इस्लामिया अनवारूल उलूम, मदरसा अलमाहदुल इस्लामिया अनवारूल उलूम व मदरसा अरबिया मसूदिया दारुल उलूम गड़रियन पुरवा, मदरसा इस्लामिया मिसबाहउल उलूम जमुनहा बाजार में छापेमारी की गई। यहां अस्थाई कागजात के सहारे मदरसे संचालित हो रहे थे। इनमें कमियां मिलने के कारण उन्हें सील किया गया है। वहीं इस बारे में मदरसों के संचालक का कहना है की यू डाइस कोड उपलब्ध है।

इसमें मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों का ऑनलाइन सूची फीडिंग होती है। अध्यापकों का भी उसी कोड पर ऑनलाइन फीडिंग होती है। इन सभी मदरसों का अल्पसंख्यक विभाग व बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त है। संचालकों को बिना कोई नोटिस दिए एसडीएम ने बीईओ के साथ आकर मदरसों को सील किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें