प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र शुरू करने के लिए ब्रेन पावर एचआर प्रालि., महाराजा विजय सोसाइटी, सिलिकॉन हेल्थ केयर, गणपति मेडिकल स्टोर और गुंजन इंटरप्राइजेज का चयन किया गया था। ब्रेन पावर को चार मंडल, महाराजा को पांच, सिलिकॉन को तीन, गणपति को दो और गुंजन को तीन मंडलों के अस्पतालों से लेकर सीएचसी तक स्टोर खोलने की अनुमति दी गई थी, लेकिन दवाएं न मिलने से स्टोर घाटे में चल रहे हैं।