बलरामपुर में देहात कोतवाली क्षेत्र के श्रीनगर पुलिस चौकी अंतर्गत विजयनगर गांव में सात माह के मासूम भतीजे व चाचा का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। दोनों के शव क्षतविक्षत हालत में घर के अंदर मिले हैं। घटना के चलते गांव में सनसनी फैल गई है।
मौके पर पहुंचे सीओ सिटी मामले की छानबीन में जुटे गए हैं। सीओ सिटी कर्मवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर शाम श्रीनगर चौकी अंतर्गत विजयनगर गांव में संदीप उर्फ सोनू (22) ने अपने भतीजे आयुष्मान सात माह पुत्र पिंकू के साथ देर शाम घर के बाहर निकला था।
सोनू का गांव में ही दो घर है।टहलते-टहलते सोनू को काफी देर हो गई। परिवारीजन उसे ढूंढने लगे। परिवारीजनों ने दूसरे घर पर जाकर सोनू और आयुष्मान की तलाश शुरू कर दी। इस बात की पुष्टि सोनू के पिता प्रहलाद ने भी की है।