फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : करोड़ों की ठगी में मुख्तार अंसारी का गुर्गा शकील हैदर गिरफ्तार

Sun, 22 Aug 2021 08:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के खास गुर्गे व करोड़ों की ठगी के मास्टरमाइंड शकील हैदर को शनिवार देर रात पुलिस ने हजरतगंज के जॉपलिंग रोड से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के खास गुर्गे व करोड़ों की ठगी के मास्टरमाइंड शकील हैदर को शनिवार देर रात पुलिस ने हजरतगंज के जॉपलिंग रोड से गिरफ्तार कर लिया। देर रात तक वजीरगंज कोतवाली में शकील से पूछताछ की जा रही थी। शकील हैदर पर आरोप है कि उसने फर्जी दस्तावेज लगाकर अमीनाबाद के एक बैंक से 66 करोड़ का लोन लेकर हड़प लिया था।

विज्ञापन


वजीरगंज कोतवाली में पिछले दिनों शकील के खिलाफ दो दिन के अंदर चार मुकदमे दर्ज किये गए थे। उसने जिन लोगों को प्लॉट बेचकर रजिस्ट्री की थी, उसी जमीन पर करोड़ों रुपये का लोन ले लिया था। शकील पर सौ से अधिक लोगों को ठगने का आरोप है। शकील ने कई बैंकों से लोन ले रखा था।

पुलिस ने कई बैंकों से शकील और उसके साथियों के खातों का ब्योरा मांगा है। कुछ बैंक अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध मिली है। जिनसे पूछताछ के साथ ही पुलिस टीम शकील की तलाश में जुटी थी। शनिवार देर रात हजरतगंज में जॉपलिंग रोड पर वह वजीरगंज पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय का कहना है कि शकील से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें