फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: ओवैसी, राजभर व चंद्रशेखर से मुलाकात के बाद राजा भैया से मिले शिवपाल सिंह यादव

Thu, 30 Sep 2021 03:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

शिवपाल यादव ने बुधवार शाम ओमप्रकाश राजभर, असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात करने के बाद गुरुवार को राजा भैया से मुलाकात की।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव और राजा भैया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव व कुंडा से विधायक राजा भैया की लखनऊ में मुलाकात हुई। बताया जाता है कि दोनों नेता कहीं जा रहे थे तभी मुलाकात हुई। यह मुलाकात अनियोजित थी या नहीं। इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सका है।

विज्ञापन


दरअसल, यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शिवपाल यादव ने बुधवार शाम ओमप्रकाश राजभर, असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात की थी।

बता दें कि शिवपाल सिंह यादव के आवास पर बुधवार को एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण पहुंचे। इनके बीच करीब घंटेभर सियासी मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। हालांकि अभी गठबंधन को लेकर तस्वीर साफ नहीं हुई है।
विज्ञापन


प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव लगातार सपा के साथ गठबंधन की पहल करते रहे हैं, लेकिन अभी तक स्थितियां साफ नहीं हो पाई है। ऐसे में मंगलवार को शिवपाल ने इटावा में साफ किया था कि उनकी तरफ से पहल हो चुकी है। अब फैसला अखिलेश यादव को करना है। इस बीच वह दो अक्तूबर को फिरोजाबाद से पैदल यात्रा और 12 अक्तूबर को सामाजिक परिवर्तन यात्रा निकालने की भी तैयारी कर रहे हैं।

उधर, बुधवार शाम उनके आवास पर ओवैसी, ओम प्रकाश राजभर और चंद्रशेखर रावण पहुंचे। शिवपाल के आवास पर तीन पार्टियों के अध्यक्ष के पहुंचने को सियासी नजरिए से अहम माना जा रहा है। ओवैसी 21 सितंबर को भी शिवपाल से मुलाकात कर चुके हैं। इस बार ओवैसी के साथ राजभर और रावण के आने से संकल्प भागीदारी मोर्चा गठन की कवायद जोर पकड़ती नजर आ रही है। हालांकि प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अभी तक मोर्चा में शामिल होने से इनकार कर रहे हैं।

बता दें कि यूपी में चुनावी बिसात बिछाई जा रही है। भाजपा ने अपनी योजनाओं पर अमल भी शुरू कर दिया है। पार्टी 100 दिनों तक हर रोज किसी न किसी जिले में आयोजन कर रही है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें