फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Bypoll: मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा बड़ी जीत की तरफ, शिवपाल ने जनता का जताया आभार

Thu, 08 Dec 2022 03:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव का भारी मतों से जीतना तय हो गया है। शिवपाल सिंह यादव ने समर्थन के लिए ट्वीट कर जनता का आभार जताया है।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को भारी बढ़त मिली हुई है उनकी जीत तय है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि सपा का गढ़ मानी जाने वाली सीट सपा के पास ही रहेगी। यह सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई थी।

विज्ञापन


मैनपुरी में सपा को मिले समर्थन के लिए शिवपाल सिंह यादव ने जनता का आभार जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से मिले आशीर्वाद, स्नेह व अपार जनसमर्थन के लिए सम्मानित जनता, शुभचिंतकों, मित्रों व कर्मठ कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार। जसवंतनगर की सम्मानित जनता द्वारा डिम्पल यादव को दिए गए आशीर्वाद के लिए जसवंतनगर वासियों का सहृदय धन्यवाद।

ये भी पढ़ें - गुजरात में खाता खोल सकती है सपा, मैनपुरी में डिंपल यादव की बढ़त बरकरार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा प्रवक्ता की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज, सीएम योगी के लिए अभद्र भाषा के प्रयोग का मामला


दोपहर सवा 3 बजे तक तक आए रुझानों के मुताबिक डिंपल यादव 5,61,094 वोटों के साथ भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य से 2,63,138 वोटों से आगे हैं। उनकी जीत तय है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें